छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस दौरान प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने का काम कर रही है। यह आर्थिक सहयोग उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की मजबूती में अहम योगदान देगा।”
महतारी वंदन योजना क्या है?
महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें छोटे-छोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहने देने के मकसद से छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना शुरू की थी।
- योजना में 23 से 60 वर्ष तक की महिलाएं शामिल हैं।
- अब तक 69 लाख महिलाएं योजना से जुड़ चुकी हैं।
- सरकार की ओर से अब तक 18 किस्तें सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए महिलाओं के खाते में पहुंचाई जा चुकी हैं।
- अब सभी लाभार्थियों को 19वीं किस्त का इंतजार है।
Mahtari Vandana Yojana 19th Kist Date
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का वितरण किया।
इस मौके पर प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,000-₹1,000 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई।
मंच पर रही दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ-साथ
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव,
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और
- महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
भी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित हो रही है।
इन महिलाओं के आवेदन होंगे रद्द
सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि जो महिलाएं नियमों के विपरीत इस योजना का लाभ उठा रही हैं, उन्हें अब बाहर कर दिया जाएगा।
- जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है।
- जिन महिलाओं के घर में चार पहिया वाहन है (ट्रैक्टर को छोड़कर)।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है।
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार करीब 90,000 महिलाओं को इस योजना से बाहर किया जा रहा है। इन महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे और आगे उन्हें राशि नहीं मिलेगी।
Mahatari Vandana Yojana 19th Installment के लिए पात्रता
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो ये शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं:
- महिला छत्तीसगढ़ की स्थायी निवासी हो।
- महिला की उम्र 23 से 60 साल के बीच हो।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता न हो।
- परिवार की सालाना आय 2.50 लाख से कम हो।
- घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन न हो।
- महिला का एकल बैंक खाता होना चाहिए और डीबीटी सक्रिय होना जरूरी है।
- आधार कार्ड और बाकी दस्तावेज सही और अपडेटेड होने चाहिए।
Mahtari Vandana Yojana 19th Kist Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि 19वीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो घर बैठे ही ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।
- सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “मेन्यू बार” पर क्लिक करें।
- अब “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर अपना लाभार्थी क्रमांक, आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
- अब कैप्चा भरकर सबमिट करें।
- आपके सामने अब तक मिली सभी किस्तों का भुगतान विवरण आ जाएगा।
- यहां से आप देख सकती हैं कि आपके खाते में 19वीं किस्त आई है या नहीं।
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी राहत है। हर महीने मिलने वाले ₹1000 से महिलाएं अपनी निजी जरूरतों को पूरा कर पाती हैं और उन्हें परिवार पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
अगर आप पात्र हैं तो सितंबर के पहले हफ्ते में आपके खाते में फिर से राशि आ जाएगी। लेकिन ध्यान रखें, अगर आप अपात्र श्रेणी में आती हैं तो आपका नाम योजना से हटा दिया जा सकता है।